Monday, 5 August 2013

चुनाव चिन्ह



'चुनाव चिह्न' का बहुत बड़ा महत्त्व होता है। हर चिन्ह जनता के लिए संदेश देता है। वह पार्टी, नेता और उसकी नियति का घोषणा-पत्र होता है, जिसे गाहे-बगाहे लोग पढ़ अथवा समझ पाते हैं। बाकी लोग तो बस औपचारिकता निभाते हैं। अपने वोट की बलि उस पर चढ़ाते हैं।

'कमल का फूल'  -
यह भक्ति का प्रतीक है, धर्म का प्रतीक है। कमल का फूल कीचड़ में खिलता है। इसके माध्यम से नेता कहता ह,ै कि तुम सब कीचड़ की तरह ही हमारे लिए रहोगे और हम चुनाव जीतकर कमल की तरह खिलकर मुस्कराएँगे और देश में कीचड़ ही कीचड़ फैलाएँगे।



हाथ का 'पंजा' - भी अपना संदेश देता है और नेताओं की नियति का बयान करता है। यदि पंजे को जिताओगे तो पाँच वषरें तक लगातार चाँटे खाओगे। पूरी ताकत हमारे हाथों में होगी और तुम सदा पछताओगे। पंजे की मार कौन झेल पाएगा, जो जिताएगा, वही सताया जाएगा।


'हाथी' का निशान खाने का प्रतीक है। हाथी जिस तरह फल-फूल, पेड़-पौधे खाता है, उसी तरह नेता भी जीतकर देश को खाएगा और पाँच वर्षों में सब कुछ पचा जाएगा। यदि कोई इसके खिलाफ आवाज उठाएगा, तो हाथी बौरा जाएगा और सूँड़ से उठा-उठाकर सबको पटखनी लगाएगा। हाथी सिर्फ अपने नेता को पीठ पर बैठाएगा और जनता को कुचलता हुआ चला जाएगा।


'साइकिल' का निशान भी अद्भुत है। साइकिल को जो जिताएगा, वह घनचक्कर बन जाएगा। पहिए की तरह नचाया जाएगा। साइकिल की तरह देश को भी नेता पंक्चर कर जाएगा।


'लालटेन' का निशान भी कुछ बताता है। नेता के चरित्र को स्पष्ट रुप से समझाता है। जिस तरह लालटेन धीरे-धीरे घासलेट पी जाती है, उसी तरह लालटेन के निशान वाला नेता पूरे देश को पी जाएगा और जनता को पता भी नहीं चल पाएगा। उजाले में लालटेन जलाएगा और अँधेरे में बुझाएँगा। जो बचेगा, उस पर घासलेट डालकर आग लगाएगा।
 
धनुष-बाण वाला नेता किसी को जीवित नहीं छोड़ेगा। एक-एक को निशाना बनाएगा और अपना तीर सबके दिल में उतारेगा। विकास को धनुष-बाण पर रखकर नर्क तक पहुँचाएगा और स्वयं स्वर्गलोक का आनन्द उठाएगा।

'ताला-चाभी' का निशान चोट्टे नेताओं से बचने का संकेत देता है। यदि इसे जिताओगे तो बहुत पछताओगे। दिमाग का ताला बंद करके चाभी आतंकियों के हवाले कर दी जाएगी। तालाबंद कंपनियों की तरह देश भी रोयेगा, किन्तु ताला खुल नहीं पाएगा।
 
'हँसियां' का निशान काटने का प्रतीक है। जिस तरह किसान फसल काटता है, अन्न खाता है उसी तरह नेता वोटों की फसल काटेगा और पूरे देश को खायेगा। यदि थोड़ा-बहुत रह जायेगा तो बेच आएगा।



इस चुनावी महासंग्राम में जनता हर तरफ से मारी ही जाएगी। देश का चीरहरण होगा और नेता दुर्योधन की तरह खिलखिलाएगा। कोई कृष्ण जनता की लाज बचाने न आएगा। वोट कितना भी समझ-बूझकर दो, अन्त में राज्य धृतराष्ट्र ही चलायेंगे।

 



 

प्रेमी में राज नेता के गुण ......

राजनितिक जानकर लोगो को राय ( फेसबुक वाले ) के अनुसार मुझे लगता है प्रेमी में भी कुछ राष्ट्रीय राजनेता वाले गुण होना आवश्यक है !

राहुल - ( बुद्धू ) - प्रेम में अकल का क्या काम , और जिसमे अक्ल है वो प्रेमी नहीं हो सकता !


मोदी -  ( चालाक ) - प्रेमी को मिनिमम इनपुट से मक्सिमम आउटपुट निकलना तो आना चाहिए !अब मोदी जी तो ठहरे गुजरती , एक गुजरती अगर कुए में घिर जाय तो मदद नहीं मागता , साबुन मागता है की चलो नहा ही ले !

अन . डी . तिवारी ( छिछोरापन ) - प्रेमी को थोडा बहुत छिछोरा होना ही चाहिए , नहीं तो बाद में प्रेमिका कहेगी की वो तो उसको सिर्फ दोस्त समझती थी !

केजरीवाल (दिखावा )- कुछ हो रहा हो या नहीं सामने वाले को लगाना चाहिए की कुछ हो तो रहा है , ये गुण भी प्रेमी के लिए कारगर साबित हो सकती है !!

मनमोहन ( ख़ामोशी) - सफल प्रेमी अगर पति बन जाय तो सदियों से अजमाया हुआ मनमोहन सिंह का नुस्खा है , "हजारो सबलो से अच्छी है मेरी ख़ामोशी " !

Saturday, 3 August 2013

purush prajati

संसार का सबसे पीड़ित प्रजाति अगर कोई है वो है पुरुष की ! जितनी मुसीबत में ये प्रजाति है इतनी मुसीबत में तो सफ़ेद गेंडा भी नहीं !
सभी शहरो में यु कहे हर घर में पुरुष को पति बना कर प्रतडित किया जा रहा है ! अपने ही घर में बेघर कर दिया जाता है इन बेचारो को ! दिन भर गधे की तरह मेहनत करने और कुत्ते की तरह ईमानदार रहने के बाबजूद दो वक्त की इज्जत की रोटी भी नसीब नहीं होती इन बदनसीबो को !
इसे बड़ी सजा और क्या होगी की शाम को प्राईम टाइम में इन को जबरस्ती एकता कपूर की सिरिअल देखने को मजबूर किया जाता है !
इनका हौसला इतना पस्त हो चूका है की बिरोध करने की भी हिम्मत नहीं किसी में, बाप दादा के ज़माने से ही ये सहते आ रहे है , सर उठाने पर सर कुचल दिए जाने का डर है इन गरीब को ! डर इतना की ये डर अब इनकी आत्मा में बैठ गया है !
शायद बहुत जल्द पुरुष आयोग की जरूरत पड़ेगी , आखिर अब तक सहते रहेगे ये बेचारे कभी तो आवाज़ उठानी होगी , रामलीला मैदान पर किसी को तो घरना देना होगा . अपने हक के लिए केंडल जलाने होगे !
अब और ज्यादा नहीं लिख सकता डर सबको लगता है . गला सब का सूखता है बॉस !!!!!!!

Friday, 2 August 2013

आत्महत्या के उपाय copyed

**** आत्महत्या के उपाय ****

अगर आप मरना चाहते हैं परन्तु आप मरने हेतु कुछ लेटेस्ट कारण व तरीके अपनाने के शौक़ीन हैं तो इन्हें अपनाए .................

# अपने लैपटॉप में Win-XP ऑपरेटिंग सिस्टम डाले , BSNL का ब्रोड्बैंड लगाए और इन्टरनेट एक्स्प्लोरर ब्राउज़र पर IRCTC वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करने का प्रयास करे , यकीन मानिए आप आत्महत्या कर लेंगे |

# किसी म्यूजिक स्टोर से जाके अनु मालिक व अल्ताफ राजा के गानों की CD ले आइये और उन्हें रात भर एक बंद कमरे में बैठ कर लगातार सुने , 100% गारंटी सवेरे आपकी लाश मिलेगी |

# संडे के दिन आराम से घर में बैठ कर सवेरे 9 बजे से शाम के 5 बजे तक सोनी टीवी पर नॉनस्टॉप दिखाया जाने वाला शो "CID" देखे , सोमवार को आपके जनाजे में हम भी शिरकत करेंगे |

# अगर आप हँस हँस के मरना चाहते हैं तो आप दो दिन लगातार बैठ कर राहुल गाँधी जी की स्पीच नॉनस्टॉप सुनते जाए , और मरते समय जय पप्पू राज का नारा लगाना ना भूले |

# इन सब से भी मन ना भरे तो एकांत में बैठ के हॉकी मैच की कोमेंट्री सुने |

# रो रो कर मरने का सबसे अच्छा उपाय यही हैं की आप किसी दिन अपनी वाइफ के साथ आराम से बैठ कर एकता कपूर द्वारा प्रायोजित सीरियल देखे वो भी लगातार |

# अगर आप झल्लाहट से मरना छाते हैं तो बाज़ार जाके दीपक तिजोरी,आदित्य पंचोली,राहुल रॉय व उदय चोपड़ा अभिनीत फिल्मो की DVD ले आइये और खुद को एक कुर्सी पर रस्सी से बांध कर फिल्मे देखे | आपकी जान निकल जायेगी |

Thursday, 1 August 2013

premi me raj neta ke gun

Facebookiy wisgya ki ray ke anusar , main soch raha tha ek premi me bhi kuch rastriy raj neta wale gun hona jaruri hai..

RAHUL:- (BUDHDHU)- Jisme akal ho premi nahi ho sakta!!

MODI:- (CHALAK)- Ek premi me minimum input se maximum output nikalne ka hunar to chahiye. Ab modi ji to thahre gujrati. Or ek gujrati jab kue me girta hai to madat nahi magta sabun magta hai ki chalo naha hi le !!

N.D.TIWARI:- (CHICHORA)- Ek premi ko apne me chichora pan lana aniwary hai, warna girlfriend bad me kahegi wo to sirf dost samjhti thi!!

KEJRIWAL:- (DIKHAWA)- kuch ho na ho par samne wale ko lagna chahiye ki chuch ho raha hai, ye hunar bhi premi ke liye kargar sabit ho sakti hai !!

MANMOHAN:-(KHAMOSHI)- Safal premi jab pati banta hai to uske liye sadiyo se ajamsya hua manmohan singh ka nuskha hai ..
Hazaro sabalo se achchi hai meri khamoshi..