Friday, 28 June 2013

राष्ट्रिय खेल " सास " और " बहु " का झगडा !

अंतरष्ट्रीय  स्तर पर खेला जाने वाला राष्ट्रिय खेल है " सास " और " बहु " का झगडा !

ये डबल्स में खेला जाने वाला टेस्ट टोनामेंट है , बड़े ही धूम धाम बाजे गाजे के साथ इसका आगाज होता है  और जीवन पर्यंत चलता रहता है ! इसमें दिन भर में एक या दो बाल ही फेका जाता है !

बड़ा ही खेल की भावना से ओत प्रोत खेल है क्योकि इसमें किसी ने कोई स्कोर खड़ा करना नहीं होता , मगर खेला पुरे दिल से जाता है !

यह दो इनिग में खेला जाता है पहले इनिग में बहु बोलिंग करती है और सास बेटिंग ! दूसरी इनिंग में भी बोलिंग तो बहु ही करती है फर्क इतना होता है की पहली इनिंग में जो बहु थी दूसरी इनिंग में सास बन कर क्रीज पर होती है !
बहु के पास हथियार ( बोंल) होता है उसका पति ! सास के पास ढाल(बेट) होता है उसका बेटा !
और ये तो नियति की बदनीयती है की दोनों तरफ से कुटना एक ही बंदे को होता है ! बहु अंसु से चिकना कर बोंल को प्यार का टार्न करती है सास ममता के स्टोक से सीमा रेखा के बहार उछाल देती है ! सास के पास कुछ फ्री हीट भी होती है जिसे वो अपनी स्वेक्षा से खेल सकती है !

अम्पायर के रूप में मैदान में खड़ा होता है ससुर , जिसको उगली उठाने(आउट देने) पर पावंदी होती है ! मतलब इसकी औकात कभी पति बन कर जो दो कौड़ी की हुई थी ससुर बन कर भी दो कौड़ी की ही रह जाती है !
कोच की भूमिका में होती है ननद ! टीम मनेजर दामाद !

इस खेल के ट्रिक्स को सिखने , समझने , जानने के लिए कुछ मान्यता प्राप्त कोचिग क्लास भी उपलब्ध है ! उनमे से प्रमुख है : जी टीवी . स्टार प्लस , क्लौर्स ........

आइये कसम खाय की भविष्य में अपने माँ बाप से अलग नहीं होगे और इस एतिहासिक सामाजिक पारिवारिक खेल की सांस्क्रतिक धरोहर को बचाने की हर संभव प्रयत्न करगे !!!!!!!!!

HIIIIIIIIIIIIIIIIIIIIIIII

फेसबुक पर एक बहुत ही लोकप्रीय शब्द है , शब्द क्या अपने आप में एक पूरा वाक्य है !!

hiiiiii...... ( हईई)
 अग्रेजी में इसका मतलब क्या होता है पता नहीं , शायद कुछ होता भी नहीं बस ये अपनी उपस्थित दिखने का तरीका मात्र है ! पर हिंदी में इससे मिलते कुछ शब्द है !

हाय हाय -- ये एक खास प्रजाति के मनुष्य के उपस्थिति का परिचय सा बन गया है ! उन्हें मूल धारा से जोड़े रखने के लिए अंग्रेजो ने शायद ये शब्द बनाया हो !

हाआआय -- ( आह भरना )- ये भी एक तरह का सिम्बोल है , अपनी बेबसी को प्रदर्शित करने का !

हाय -- ( बद्दुआ)- किसी के बुरे की कामना को हाय देना कहते है !

एक हाय मुह से निकलता है जब हम दर्द में होते है , यानि चोट लगने पर !

इन सब के बीच फेस्बुकिये hiiiiiii का तो अलग ही मतलब  निकलता है !

क्षमा कीजयेगा ;
मैं  अभिवादन के इस तरीके के खिलाफ हूँ !

दो चार किताबे तो मैंने भी पढ़ी है , मगर !
नए ज़माने के तरीके थोडा कम जानते है !!!

Saturday, 22 June 2013

झूठ बोले कौवा काटे

झूठ बोलने से अगर कौआ काटता होता ... तो बहुत सारे नेता को तो कौवे नोज़ नोज़ के खा गए होते !

अब जाके समझ में आई ये सब अपवाह थी और कुछ नहीं !!!

मतलब कौआ नहीं काटेगा झूठ बोलने पर ...

बचपन में फ़ालतू इतना डर -डर के जिया ...मै भी सोचता था ..की ये कौआ को पता केसे चलता है ..
बड़ा ज्ञानी है ..साला ..मतलब एक कौआ ..दिनभर मेरे पीछे पड़ा रहता है ...झूठ और सच की पड़ताल के लिए ...
जिन्दगी नरक बना रक्खी थी साले ने ..पूरा बचपन काला कर दिया ..कौए ने ...अब पछता रहा हु ...
काश ये कला बचपन में निडरता से अपना लेता तो
....आज बहुत बड़ा वाला "बाबा" होता .

माँ

एक कहानी .....
एक कलाकार मृदंग बजाने शहर से दूर जंगल में जाता था जहाँ उसे सुनने वाला कोई न था पशु पक्षी भी उसकी मृदंग सुन के भाग जाते सिर्फ एक मेमना था जो सुनता था और मृदंग की हर थाप पर उछल उछल जाता ......

कलाकार को लगता था यह मेमना जरुर पिछले जनम में कोई संगीतकार रहा होगा . एक दिन उस जंगल से एक साधू गुजरे उन्होंने उस कलाकार को जानवरों की भाषा समझे और बोलने की शक्ति दे दी , तो कलाकार ने मेमने से पूछा भाई तुम्हे संगीत समझ में आती है ........

मेमने ने कहा ......

दोस्त मैं नहीं जनता संगीत क्या है , इसमे क्या होता है , मुझे तो इतना पता है जो तुम बजाते हो उसपर मेरी माँ की खाल लगी है जब तुम उसे पिटते हो तो मेरे दिल में चोट लगती है और मैं दर्द से उछल जाता हूँ /

प्यार एक खूबसूरत अहसास

प्यार एक  खूबसूरत अहसास है , क्या आप बिना प्यार के जिंदगी की कल्पना कर सकते है , शायद नहीं !
किसी को प्यार करने का अहसास कितना खूबसूरत हो सकता है इसे शब्दों में तो बया नहीं किया जा सकता !

प्रेम एक अथाह सागर है जिसपर पार पाया नहीं जा सकता या यु कहे जो इसमे डूबा निकलना ही नहीं चाहता ! कुछ  लोग प्यार को सिर्फ कपल्स के आपसी रोमांस से ही जोडकर देखते हैं, जबकि प्रेम का दायरा बहुत बडा है। प्यार तो किसी भी इंसान को किसी के लिए भी प्रति हो सकता है अब चाहे वो बहन, भाई, माता-पिता का बच्चो  से, दोस्त, कलीग या खुद अपने प्रति। प्यार एक बहुत ही खूबसूरत अहसास!

विश्व  में प्रेम के सबसे बड़े प्रतीक अगर कोई हुए तो "श्री कृष्ण " जिन्होंने प्रेम की नयी  परिभाषा दी दुनिया को ! प्रेम तो युगों का भी मोह्ताज नहीं रही !

दर्शन की दीवानी माता मीरा से बढ़ कर कोई न हुआ !
प्रेम की दीवानी राधा जैसी  कोई नहीं !
प्रीत किसे कहते है ये रुक्मिणी से व्याह करके कृष्ण ने दुनिया को बतलाया !

अक्सर लोगों से आपने यह कहते सुना होगा कि प्यार इंसान को अंधा बना देता है। लोगों का ये कहना गलत नहीं है। दरअसल, प्यार में एक ऎसा आकर्षण है जिससे आपको बदसूरत चीज भी खूबसूरत लगने लगती है। प्यार ना सिर्फ आपकी जिन्दगी जीने का नजरिया बदलता है, बल्कि आपको जिंदादिल भी बना देता है।

Friday, 21 June 2013

शहर और गाव का प्यार

आज कल शहरो में लड़के लड़की में प्यार होता है , खाक प्रेम होता है !

बस ट्रैन  पार्टी  कही भी मिल गए ! पहले चरण  में "you looking sweet" फिर मोबाईल नंबर का आदान प्रदान हुआ ! और बात सुरु हो गयी !

दूसरी मुलाकात में " you looking gouges " ! तीसरी मुलाकात तक अगर " looking hot"  तक पहुच गए तो हो गया प्यार !

प्यार तो गाव में हुआ करती थी, साल भर तक चबूतरे पर बैठ कर आती है जाती है देखते रहते है , प्यार का जिसको पता होना चाहिए उसे छोड कर पुरे मोहल्ले को पता होता है ! समय दर्शन में ही बीत जाता है , प्रदर्शन का तो वक्त ही नहीं मिलता !

कुछ समय बाद उसी लिफाफे में जिसमे लव लैटर देना था उसमे १०१ रूपये डाल कर उसकी शादी में दे आते है !

छः साल बाद जब वही लड़की कसी रेडीमेट कपडे की दुकान पर मिल जाती है तो अपने बच्चे से कहती है मामा जी से नमस्ते करो !
अपन भी बच्चे का गाल खीच कर कहते है बहुत क्यूट है !!!!! तुम पर गया है !
जिसका खीचना चाहिए उसका तो खीच न पाए , बच्चे का ही गाल खीच लो !!!!!

Tuesday, 18 June 2013

लव के मेटर पर सलाह

एक फेसबुक मित्र ने लव के  मेटर पर सलाह मागा ...

अब मुझे तो लव के बारे में जानकरी है नहीं पर ऐसा तो कही लिखा है नहीं की सलाह देने के लिए जानकरी होनी ही चाहिए ! एक यही तो जो भारत में भरपूर मात्रा में मिलती है , कभी कभी तो बिन मागे भी मिल जाती है !

दोस्त ने कहा की उसकी गर्लफ्रेंड बात नहीं करती क्या करू ?

सबसे पहले तो वो ये पता लगये की वो गूंगी तो नहीं है , इतनी अच्छी किस्मत सबकी कहाँ होती की गर्ल गूंगी हो , उनका तो मुख्य काम ही है बोल- बोल के जान खाना !

जब वो पूरी जान खा लेती है तो जान , जानू , जानेमन की उपाधि से नवाजा जाता है ! अगर आपकी जानू जान खाने के बाद नहीं बोल रही है तो ये गभीर समस्या हो सकती है !
फिर तो दो बाते हो सकती है :-
या तो उसका टॉक टाइम खतम हो गया है ... या भी आपकी भेलेडीटी...

टॉक टाइम खतम हुआ हो तो फिर दो चार मिठी बातों से रीचार्ज कर सकते है !
अगर भेलेडीटी.खत्म हो गयी हो तो   दो बात का  पता लगाइए !
एक्टिवेट है या डीएक्टिवेट

 डीएक्टिवेट है तो कस्टमर केयर यानि उसके दोस्त यार से मिल कर एक्टिव करवने की कोशिश कर सकते है !
अगर एक्टिव है तो फिर दो बात हो सकती है !
या तो रिजर्व है या फिर कसी और को इस्सु हो चुकी है !
रिजर्व है फिर तो रिचार्ज से काम बन जायगा !
अगर किसी को इस्सु हो चुकी है फिर तो भैये ....

सर पटकने से कुछ मिलने वाला है नहीं , नए कोनेक्सन के लिए अपलाय कर दो !

Friday, 14 June 2013

आत्महत्या क्यों ???

 आत्महत्या कोई भी कर सकता है कामयाब प्रोफेसनल से लेकर कर्ज चुकाने में नाकामयाब किसान तक रोजाना आत्महत्या कर रहे है  ,शहर में अकेला पन जिन्दगिया लील रही है !प्रेम में नाकाम लोगो को तो  जेक पोर्ट की तरह दिखती है आत्महत्या ! अभी तो रिजल्ट निकले है तो आत्महत्या का पिक सीजन चल रहा है !
यानि जो कही न कही खुद को नाकाम समझ रहे है , वो आत्महत्या की राह चुनते है ! लोगो को शोर्ट कट की इतनी आदद पड़ गयी है की जीवन की समस्या से भी पतली गली पकड़ कर निकलना चाहते है !

लेकिन  उन्हें क्या कहेगे जो आत्महत्या में भी नाकाम हो जाय ?? वो तो खुद की नजरो में गिरे हुए थे ही भगवान की नजरो से भी गिर गए !

बैचैन मन को चैन मिल जाय ये सोच कर कुछ लोग नींद की गोली खाकर चैन की नींद सोना चाहते है , मारना इतना आसान होता तो इतनी जनसख्या न होती !अब चैन कोई सोने (गोल्ड ) वाला चेन तो है नहीं जो बाज़ार में मिल जाय !

और इसकी क्या गारंटी है की मरने के बाद चैन मिल जाय ! आत्मा तो अमर होती है , हो सकता है की जिस कष्ट से बचने के लिए आत्महत्या की जाय अगले जन्म में वही कष्ट मिले !आपके पास जो था उससे भी गए और समस्या भी बरक़रार रह गयी !

खुद से मुहब्बत उन्हें है ही नहीं किसी और से मुहब्बत करने लायक नहीं ! कम से कम ये तो सोच सकते है की किसी को उसकी जरूरत  भी हो सकती है !

मुकम्मल जहा तो किसी को नहीं मिलती ! खुद से बड़ा अपना सहारा कोई नहीं होता ! सबाल ये नहीं की आपको जीत मिली या नहीं सबाल ये है की आपने मैदान तो  नहीं छोड़ा!

खुद  को आईने के सामने खड़ा कर पूछना चाहिए ,अगर  आपकी कोशिश ईमानदार है तो फिर रंज कैसा !

Thursday, 13 June 2013

फेसबुक अकाउंट

मैंने भगवान से कहा:-

रात को नींद नहीं आती ...
एक  बेचैनी सी रहती है ...
कसी  का इंतजार होता है ...
दिल को करार नहीं मिलता ...
वक्त  का ख्याल नहीं रहता ...
बिना  मतलब हसी आ जाती है ...
दुनिया , दोस्त भी अच्छे नहीं लगते ...


भगवान ने कहा फेसबुक पर अकाउंट बनाने के लिए मैंने तो नहीं कहा था ! अब मुझे क्यों सुना रहे हो !

मैंने कहा :- भगवन

मुझे तो अब  तन्हाई में बैठना अच्छा लगता है ,,,
अजीब अजीब से ख्याल आने लगे है ...
लोग मुझसे खफा खफा से रहने लगे है ...
भीड में खुद को तनहा पाता हूँ ...

भगवान :- अपनी सकल आईने में तो देख लो और भगवान के लिए  प्यार वाला एक्स्प्रेसन मत दो ! बेटा सारे पेज के एडमिन का हाल यही है !
 बड़ा शौक था एडमिन बनाने का अब रो क्यों रहे हो मेरे आगे ! और आगे कुछ कहा तो कान के निचे ऐसा बजाऊँगा की पस्वोर्ड ही भूल जाओगे !

Wednesday, 12 June 2013

प्यार का स्वाद

यक़ीनन प्यार एक खुबशुरत एहसास है , पर इसकी वेलेडीटी तब तक है जब तक की जीवन में  "सास" नहीं आ जाती! आइये नज़र डालते है प्यार को पकाने की विधि पर !

आवश्यक सामग्री :-
एक अदत लड़का , सामान्य सी लड़की , आवश्यकता अनुसार  बेबकूफी , दोस्ती , छिछोरापन

पकाने की विधि :-
लड़के प्यार बनाने के लिए सबसे पहले लड़की तलाश कर ले जो समान्य सी  दिखती हो , और थोडी बेबकुफ़ हो भले खुद को समझती न हो !यह आपको कही भी आसानी से मिल जायगी ! ( नोट-  ज्यादा खूबसूरत लड़की प्यार का स्वाद खराब कर सकती है )

फिर खुद में आवश्यकता अनुसार बेबकूफी मिक्स कर दोनों को मिला कर दोस्ती की धीमी आंच में पकने छोड़ दे ! थोरे दिनों में इसमे छिछोरापन मिला दे जिससे आपका प्यार रंग पकड़ लेगा !

लीजये तैयार हो गया" प्यार " , इसे दोस्त मित्रों के सामने सजा कर परोसिये वो जलेगे और आप आनंद मनाये !
प्यार के स्वाद के बारे में किसी को पूर्ण जानकारी नहीं है ! पर सब टेस्टी ही बताते है , अब टेस्टी तो मिर्च के पकोडे भी होते है !
एक लड़की से पूछा तो उसने बताया की कुछ महीने पहले प्यार किया था अब कुछ दिनों से खट्टा खाने की इच्छा हो रही है शायद प्यार का स्वाद खट्टा ही होगा !

खैर आपमें से कसी ने कभी प्यार पकाया हो उसका स्वाद कैसा था बताएगा जरुर !!!!!!

लेडिज पर्स

यत्र -तत्र सर्वत्र एक विचित्र वस्तु देखने को मिलती है "लेडिज पर्स " ! पर्स का व्यावहारिक अर्थ निकला जाय तो पैसे रखने का जो थैला होता है उसे पर्स कहा जाता है ! पर लेडिज पर्स के मामले में यह परिभाषा गलत मालूम पड़ती है क्योकि महिलाव के पास तो पैसे रखने के लिए प्राक्रतिक जगह उपलब्ध है !
 
फिर यह  होती क्यों है ये तो शायद जिसके पास होती है उसे भी नहीं पता होता ! इसमे कुल कितने खाने होते है यह भी इसे  बनाने वाले को भी पता नहीं होता !

इसमे सामान्य तया क्या क्या होता है , ये बहुत बड़ा प्रश्न है ?

ये मिनी ब्यूटीपार्लर होता है , मिनी रेस्टरो , मिनी जेनरल स्टोर भी ,,,,,,,,,

पर मजाल क्या है जो चीज़ ढूँढने की कोशिश की जाय वो एक बार में कभी मिली हो ! पेन खोजो तो लिपस्टिक निकलेगी , गोंद ढूँढने से फेशवाश , चाभी तो उसमे रखने के लिए भूले से भी नहीं देना चाहिए !
बाज़ार में चाभी गुम हो जाय तो कम से कम ताला तो तोडा जा सकता है पर उस पर्स से उसे ढूढने में नुनतम बीस मिनट तो लगने ही है !
और चेहरे का एक्स्प्रेसन होता है मानो गुम हो चुकी हो !


Tuesday, 11 June 2013

प्रेम का कलर



एक पुराने मित्र मिल गए जिन्होंने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था ! मैंने कहा दोस्त तुम तो प्रेम की गहराई में गए हो , तो ये बताव प्रेम का कलर क्या होता है !

बेचारे के आँखों में आंसू आ गया!
मैंने पुछा क्या हुआ ?
उसने कहा जब कोई प्रेम विवाह की बात करता है तो मेरी आंखे भर आती है , लोगो को तो कह देता हूँ खुशी के आंसू है पर तुम दोस्त हो झूठ बोल नहीं सकता !
फिर आंसू पोछते हुए उसने बताया यार गहराई में कुछ दीखता तो नहीं , पर मेरे हिसाब से प्रेम का कलर लाल ही होगा !
क्योकि कभी एक लड़की पे दिल आ गया था , और दिल का मैंन फग्सन तो पता ही है खून को रिफाइनल करना है , खून जो लाल होता है ! जब दिल आया तो पहली बार प्रपोज करने लाल गुलाब लेकर गए थे , लड़की ने इतनी जोर का चाटा मारा था की गाल लाल हो गए थे !

प्यार की चाह में ललाईत मैंने दूसरी लड़की को सेम प्रोसेस में प्रपोज मारा बदकिस्मती से उसने अक्सेपट कर ली ! और लाल जोड़े में मेरे घर आ गयी !लाल लाल मेहदी रचे हाथो से  अब तक सिने पर दाल दर रही है !
 वो वाला प्यार तो अब रहा नहीं बस उस प्यार की निशानी अपने लाल को गोद पर लिए घूमता फिरता हूँ !

Sunday, 9 June 2013

शादी शुदा मित्र का भ्रम

एक शादीसुदा मित्र से बात हो रही थी , उसने कहा अकेले जीना भी कोई जीना है शादी करनी ही चाहिए ! मैंने भी सोचा मौका अच्छा है थोडी जेनरल नालेज भी बढ़ जायगा सो मैंने मारा मौके पर चौका कहा यार शादी के कुछ फायदे तो बताव !

उसने बताया शादी के बाद कपडे साफ मिल जाते है !

मैंने कहा जब कवारे थे तो गंदे कपडे पहते थे क्या ? !

उसने कहा नहीं जो कपडे पांच दिन पहनते थे वो अब दो दिन में धुल जाते है !

मैंने कहा ये तो गलत बात है जिसे पांच दिन पहना जा सकता था उसे दो दिन में धो कर तो पानी सर्फ़ क्ष्रम खुद की और राष्ट्रीय सम्पति की बर्बादी है !

उसने अगला फायदा बतया खाना समय पर मिल जाता है !
चलो ये मान लेते है मगर यार भूखा कौन रहता है , ये अलग बात है होटल के खाने में स्वाद नहीं होता ये मैं भी मानता हूँ क्युकी भुक्भोगी भी हूँ !

मगर स्वादिस्ट खाने के पहले बाद या कभी कभी साथ भी गाली का स्वाद कैसा होता है ये तो मुझे पता भी नहीं !
खैर उसने मनवा के छोड़ा शादी के फायदे ही फायदे है ! वैसे भी किसी ने बहुत सोच कर ही कहा होगा , "अपना हरा और बीबी का मारा कोई कहता नहीं!

और  मानअ लेने में कोई नुकासन भी नहीं था क्योकि अपने बाप का क्या जा रहा था !

उसी दिन रेल पर बैठे तो उस बेचारे के इस गलत फहमी का कारण तब पता चला जब बगलवाली गाड़ी के चलने पर अपनी गाड़ी चलती हुई महशुस हुआ !
जो की भ्रम था और कुछ नहीं ! वो बेचारा भी शायद ऐसे ही किसी भ्रम में है , उसके लिए  तो बस दुआ कर सकता हूँ की वो जिंदगी भर सामने वाली दूसरी खिडकी की तरफ न देखे !


Thursday, 6 June 2013

PAPA

हर जगह माँ के प्यार को प्यार के रूप में प्रदर्शित किया जाता है , माँ के प्यार पर शक नहीं पर , पर पापा का प्यार क्या प्यार नहीं होता तो कोई कहता क्यों नहीं !

"‘क्या हुआ अगर पापा कह नहीं पाते पर मुझे पता है, वो मुझसे बहुत प्यार करते है’"
  माँ का प्यार दीखता है पर बाप का प्यार इतना गहरा होता है की उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है ,याद होगा आपको जब बचपन में आपकी मां बड़े प्यार से आपके सिर पर हाथ फेरकर आप से प्यार करने का अहसास कराती होंगी पर आपके पिता बस आपकी तरफ देखकर केवल यही पूछ्ते होंगे कि “मेरे बेटे को किसी चीज की जरूरत तो नहीं है ना.”!सोचिए जरा पिता का यह सब पूछ्ना, उनकी बातों और आंखों में कितना प्यार दिखाता है

माँ  की गोद अगर जन्नत है तो पिता के कंधे को क्या कहू जिसपर बैठ कर घुमा करते थे , माँ अगर पहली पाठशाला है तो पिता वश्वविद्यालय !

माँ ने अगर जिंदगी दी है तो पिता ने जीना सिखाया है , पिता की सख्ती ठीक उस तरह है जैसे की सोने को पहले तपाया जाता है , पिता ने हमें मेहनत और ईमानदारी का पाठ पढाया है !

"LOVE YOU PAPA"

Wednesday, 5 June 2013

मच्छर की अपील

"पर्यावरण दिवस " पर मच्छरा अध्यक्ष ने लोगो से अपील की है !


आस पास की सफाई के साथ साथ अपना चरित्र  भी साफ रखना भी रखे ! भ्रष्ट और चरित्रहीन लोगो का खून पिने के कारण भरी संख्या में मच्छर मर रहे है !

लोगो का गन्दा खून पिने से मच्छरो में महामारी फ़ैल गयी है !

जिए और जीने दे !


अखिल भारतीय मच्छर युनिअन !!!!!!

Monday, 3 June 2013

महिला का ह्रदय

महिला का ह्रदय बहुत ही कोमल , निश्छल , पावन , पवित्र होता है !
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

.

इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है की "बिदाई" के समय दुल्हे का अंजाम सोच सोच के बेचारी फुट -फुट के रोती है !!!!!

Sunday, 2 June 2013

तलाक समारोह

पब्लिक प्रावेट  पार्टनरशिप(PPP) के तहत एक NGO स्टार्ट करने की सोच रहा हूँ , जो सरकार की मदद के भव्य तलाक समारोह को ऑर्गनाइज करवायगी और लोगो तो अपने तलाक को यादगार बनाने में मदद करेगी ! तथा तलाक को सामाजिक , पारिवारिक , व्यावहारिक बनाने की कोशिश की जायगी !

इसके लिए तलाक संस्कार को भी पंडितो द्वारा पूर्ण सांकृतिक तरीके से  कराया जायगा , मुझे यकी है गरुड़ पुराण में थोडा बहुत करेक्सन करके तलाक का मन्त्र भी तैयार किया जा सकता है !

बकायदा तलाक कार्ड छपवाए जायगे , जिसमे स्वर्ण अक्षर में लिखा होगा श्रीमान .... प्रथम सुपुत्र ... व श्रीमती ... तृतीय सुपुत्री ..... , के तलाक समारोह में सादर आमंत्रित है ! बरात में उपस्थित सभी परिजन की उपस्थिति अनिवार्य है !

तलाक स्थल को खूब सजाया जायगा , पत्नी उँटनी पर चढ कर आयगी , लोग गाय्गे खूब नाचेगे ! पति खुद अगुआई करेगा !

फिर वधु माला की रस्म होगी , जिसमे पहले पति पत्नी के गले से माला निकाले गे फिर पत्नी पति के गले से !

इसके बाद पति पत्नी को एक आसान पर बीठा कर , बच्चे मम्मी पापा का दान करेगे , मम्मी पापा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चे आशीर्वाद देगे !
पति पत्नी को अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने होगे , चार फेरे पति को तीन फेरे पत्नी को लेने होगे , आरम्भ में पति आगे पत्नी पीछे चलेगे , तत्पश्चात पति पीछे पत्नी आगे चलेगी !फेरे के समय उल्टा चल कर तलाक धर्म को निभाना होगा !

तलाक

आज कल लोगो ने शादिया मचा राखी है , जिस दिशा में भी निकल जाव लोग शादी करते नज़र आ जायगे ! ऐसे में जब की हब्रिड नस्ल का माल हो ऊपर से हाय प्रोडक्सन तो डीफेक्टीव पीस तो निकलेगा ही ! और शादी डीफोल्ट का मतलब है संबंध बिच्छेद यानि तलाक !

तो मुझे तलाक ऑर्गनाइजर के छेत्र में अच्छा  स्कोप नज़र आ रहा है , वैसे वकील ये काम भी कर लेते है पर उनका रेट बहुत हाई है दूसरा प्यार के सम्बंधो का इतना निरस अंत भी अच्छा नहीं लगता !

कुछ  लोग तो तलाक लेने की विधि की जानकारी के अभाव में जन्दगी भर  बात बे बात पर तू तू मैं मैं करते रहते है ,मेरे हिसाब से परिवार नियोजन में  नाकाम रही सरकार को तलाक के छेत्र में आगे आना चाहिए ,आमिर खान , शैफ अली खान जैसे कलाकारों को नेशनल टी बी पर बताना चाहिए , यदि प्यार से रह नहीं सकते , प्यार से अलग तो हो ही सकते है ,तो प्यार की मिसाल के तौर पर तलाक की अर्जी दे!

जन  जन में यह संदेश पहुचाना होगा , पति पत्नी का पहला अक्षर है 'प ' क्योकि पहला दौर होता है "प्यार" का ! दूसरा अक्षर है 'त ' यानि आप दूसरे दौर"तकरार " में पहुच गए है ! अंतिम अक्षर है 'न' यह दौर है एक दूसरे के प्रति "नकारात्मक" भाव का ! इससे पहले यहाँ तक पुहुचे 'त' पर ही  तलाक ले लेना चाहिए !

सरकार को तलाक योजना चलाना चाहिए , आधा खर्च सरकार उठाये साथ में सम्मानपत्र दे तथा वेतन बढोतरी जैसी सुबिधा भी दे !

दो बच्चो के बाद तलाक पर विशेष सुबिधा दी जाय , तीन बच्चो वाले को एक और साल का मौका चार बच्चो के बाद फाईन के साथ तलाक दी जाय , चार से अधिक बच्चे वालो को सजा के तौर पर तलाक की अर्जी के लिए अबैध घोषित किया जाना चाहिए !

इन्टरनेट  भी तलाक में मदद कर सकता है , तलाक की विधिया बहुत है बस लेने वाला चाहिए !
हिन्दी में, तलाक डाट काम,
अंग्रेज़ी में डिवोर्स डाट काम।

फेसबुक  पर भी अनेक मिल जायगे जो तलाक दिलाने में सहयोगी बन जायगे !