Tuesday, 18 June 2013

लव के मेटर पर सलाह

एक फेसबुक मित्र ने लव के  मेटर पर सलाह मागा ...

अब मुझे तो लव के बारे में जानकरी है नहीं पर ऐसा तो कही लिखा है नहीं की सलाह देने के लिए जानकरी होनी ही चाहिए ! एक यही तो जो भारत में भरपूर मात्रा में मिलती है , कभी कभी तो बिन मागे भी मिल जाती है !

दोस्त ने कहा की उसकी गर्लफ्रेंड बात नहीं करती क्या करू ?

सबसे पहले तो वो ये पता लगये की वो गूंगी तो नहीं है , इतनी अच्छी किस्मत सबकी कहाँ होती की गर्ल गूंगी हो , उनका तो मुख्य काम ही है बोल- बोल के जान खाना !

जब वो पूरी जान खा लेती है तो जान , जानू , जानेमन की उपाधि से नवाजा जाता है ! अगर आपकी जानू जान खाने के बाद नहीं बोल रही है तो ये गभीर समस्या हो सकती है !
फिर तो दो बाते हो सकती है :-
या तो उसका टॉक टाइम खतम हो गया है ... या भी आपकी भेलेडीटी...

टॉक टाइम खतम हुआ हो तो फिर दो चार मिठी बातों से रीचार्ज कर सकते है !
अगर भेलेडीटी.खत्म हो गयी हो तो   दो बात का  पता लगाइए !
एक्टिवेट है या डीएक्टिवेट

 डीएक्टिवेट है तो कस्टमर केयर यानि उसके दोस्त यार से मिल कर एक्टिव करवने की कोशिश कर सकते है !
अगर एक्टिव है तो फिर दो बात हो सकती है !
या तो रिजर्व है या फिर कसी और को इस्सु हो चुकी है !
रिजर्व है फिर तो रिचार्ज से काम बन जायगा !
अगर किसी को इस्सु हो चुकी है फिर तो भैये ....

सर पटकने से कुछ मिलने वाला है नहीं , नए कोनेक्सन के लिए अपलाय कर दो !

No comments:

Post a Comment