Friday, 28 June 2013

राष्ट्रिय खेल " सास " और " बहु " का झगडा !

अंतरष्ट्रीय  स्तर पर खेला जाने वाला राष्ट्रिय खेल है " सास " और " बहु " का झगडा !

ये डबल्स में खेला जाने वाला टेस्ट टोनामेंट है , बड़े ही धूम धाम बाजे गाजे के साथ इसका आगाज होता है  और जीवन पर्यंत चलता रहता है ! इसमें दिन भर में एक या दो बाल ही फेका जाता है !

बड़ा ही खेल की भावना से ओत प्रोत खेल है क्योकि इसमें किसी ने कोई स्कोर खड़ा करना नहीं होता , मगर खेला पुरे दिल से जाता है !

यह दो इनिग में खेला जाता है पहले इनिग में बहु बोलिंग करती है और सास बेटिंग ! दूसरी इनिंग में भी बोलिंग तो बहु ही करती है फर्क इतना होता है की पहली इनिंग में जो बहु थी दूसरी इनिंग में सास बन कर क्रीज पर होती है !
बहु के पास हथियार ( बोंल) होता है उसका पति ! सास के पास ढाल(बेट) होता है उसका बेटा !
और ये तो नियति की बदनीयती है की दोनों तरफ से कुटना एक ही बंदे को होता है ! बहु अंसु से चिकना कर बोंल को प्यार का टार्न करती है सास ममता के स्टोक से सीमा रेखा के बहार उछाल देती है ! सास के पास कुछ फ्री हीट भी होती है जिसे वो अपनी स्वेक्षा से खेल सकती है !

अम्पायर के रूप में मैदान में खड़ा होता है ससुर , जिसको उगली उठाने(आउट देने) पर पावंदी होती है ! मतलब इसकी औकात कभी पति बन कर जो दो कौड़ी की हुई थी ससुर बन कर भी दो कौड़ी की ही रह जाती है !
कोच की भूमिका में होती है ननद ! टीम मनेजर दामाद !

इस खेल के ट्रिक्स को सिखने , समझने , जानने के लिए कुछ मान्यता प्राप्त कोचिग क्लास भी उपलब्ध है ! उनमे से प्रमुख है : जी टीवी . स्टार प्लस , क्लौर्स ........

आइये कसम खाय की भविष्य में अपने माँ बाप से अलग नहीं होगे और इस एतिहासिक सामाजिक पारिवारिक खेल की सांस्क्रतिक धरोहर को बचाने की हर संभव प्रयत्न करगे !!!!!!!!!

No comments:

Post a Comment