Monday, 1 July 2013

प्यार का पंचनामा


अक्सर जब कोई नया दोस्त मुड में होता है तो एक सबाल जरुर पुछ लेता है ! तुमने किसी से कभी प्यार किया है !!

तो कोई बड़ी बात नहीं है मेरे भी एक दोस्त ने पुछ लिया !
मैंने कहा ये मत पूछो यार बड़ी दर्द भरी कहानी है तुम्हारी आँखों में आँसू आ जायगे सुनकर !
उसने कहा चिंता मत करो मैं एकता कपूर का सीरयल देखता हूँ , अब तक तो आँखों का पानी भी सूख चूका होगा !

मैंने  कहा फिर भी दोस्त को रुलाने का पाप मैं क्यों लू ?

उसने  कहा घनचक्कर सीधी बात तेरी समझ में नहीं आती क्या ? अभी मैं टाइम पास के मुड में हूँ नहीं तो तेरी दो टके की लव स्टोरी कौन सुनता !

मैंने कहा बड़ी दर्द भरी कहानी है मेरी , "आज तक कोई नहीं मिली "

दोस्त बोला ये क्या बात हुई !  इसमे दर्द किधर है !!!!!!?????

बताव यार जिसे मिली और संभाल कर रख नहीं पाया उसके प्यार में दर्द दीखता है जिसे कोई मिली नहीं उसमे दर्द नहीं दीखता !!

दोस्त बोला यार तुने तो मुड का फौलुदा कर दिया सोचे थे आज तुम्हे समझानेमें इन्स्प्रेटीव शब्दों की पूरी डिक्शनरी खाली कार लेगे ! वैसे मैंने सुना था की तुम भी किसी पर मरते थे मगर कभी उससे कह नहीं पाया !

मैं किसी पर नहीं मरता , हाँ जिसे पसंद करता था उससे कहता तो वो जरुर मार डालती मुझे ! और नमक मिर्च के साथ खा भी लेती , खाना उसका सबसे फेब्रेट था , अब है की नहीं पता नहीं !

दोस्त बोला यार अगर उससे एक बार कह दिया होता आज दिल पर बोझ तो नहीं रहता !

मैंने कहा दोस्त कोई बोझ नहीं है , वो जो थी ९० किलो वजन था उसका बन्दा खाबो में भी उठा ले तो दुनिया से उठने वाली नौबत आजाये !
मैं तो अमर प्रेम करता हूँ , जिसमे मारना ना पड़े !

No comments:

Post a Comment