बड़े बुजुर्गो के आचार विचार पर विचार करने से
हमारे अंदर बढ़ता है शिष्टाचार , जब शिष्टाचार का अचार बना डाला जाय तो वो जाता है
भ्रष्टाचार ! भ्रष्टाचार को खतम करने का ठेका तो केजरीवाल बाबू के आप ने ले ही लिए
है !
हम तो ठहरे ओरिजनल टाइप के आम आदमी तो हम विचार
करते है अचार पर ! अचार के नाम से मुह में पानी आया न ! बड़ा ही महत्वपूर्ण है अचार
हमारे जीवन में !
जब बच्चा पैदा होने वाला तो मा को अचार यानि
खट्टा खाने की इच्छा होती है ! यहाँ सभी पैदा हुए होगे कोई लक्की द्र से तो निकला
नहीं होगा ! यानि हमारे पैदा होने से पहले ही जो पोष्टिक आहार हमें मिला वो खट्टा
ही है ! तभी तो कहा गया है जिंदगी का मज़ा तो खट्टे में है !
फिर तो जीवन में खट्टे ही खट्टे है !
जिसको चाहा उसे पटा नहीं पाए तो अंगूर खट्टे है !
साथियों को हरा कर यानी दात खट्टे कर जॉब लो !
फिर हर दिन बोस खट्टा सा मुह बना कर सामने खड़ा हो
जायगा !
No comments:
Post a Comment