Monday, 5 August 2013

प्रेमी में राज नेता के गुण ......

राजनितिक जानकर लोगो को राय ( फेसबुक वाले ) के अनुसार मुझे लगता है प्रेमी में भी कुछ राष्ट्रीय राजनेता वाले गुण होना आवश्यक है !

राहुल - ( बुद्धू ) - प्रेम में अकल का क्या काम , और जिसमे अक्ल है वो प्रेमी नहीं हो सकता !


मोदी -  ( चालाक ) - प्रेमी को मिनिमम इनपुट से मक्सिमम आउटपुट निकलना तो आना चाहिए !अब मोदी जी तो ठहरे गुजरती , एक गुजरती अगर कुए में घिर जाय तो मदद नहीं मागता , साबुन मागता है की चलो नहा ही ले !

अन . डी . तिवारी ( छिछोरापन ) - प्रेमी को थोडा बहुत छिछोरा होना ही चाहिए , नहीं तो बाद में प्रेमिका कहेगी की वो तो उसको सिर्फ दोस्त समझती थी !

केजरीवाल (दिखावा )- कुछ हो रहा हो या नहीं सामने वाले को लगाना चाहिए की कुछ हो तो रहा है , ये गुण भी प्रेमी के लिए कारगर साबित हो सकती है !!

मनमोहन ( ख़ामोशी) - सफल प्रेमी अगर पति बन जाय तो सदियों से अजमाया हुआ मनमोहन सिंह का नुस्खा है , "हजारो सबलो से अच्छी है मेरी ख़ामोशी " !

1 comment: