Friday, 10 May 2013

क्रोध



क्रोध गुणकारी औषधि साबित हो सकता है। बीवी पर या मियाँ पर क्रोध नहीं कर सकते, तो यह स्थिति निस्संदेह चिंता का विषय है। आपको क्रोध आना चाहिए। क्रोध के फायदे अनेक है कुछ इस प्रकार है ..........

1.
क्रोध में आन्तरिक इनर्जी का विकास होता है , धीरे से मिमयाने वाला इनसान चिल्ला सकता है , इसमे च्वनप्राश से ज्यादा इनर्जी है।

2 .
ट्रेफिक जैम हो , पुलिस थाना , या ऑफिस क्रोध बहुत समस्या से बचा सकता है। ,

3 .
क्रोध हमें अपने दिल से जोड़ता है , क्रोध में हम बिना डरे दिल की बात कह सकते है , अब किसके सामने दिल की बात नहीं करनी ये तो अपनी रेस्पोंसिब्लिटी है।

4 .
बेहतरीन गुरु है क्रोध यह बताता है आप कितना उग्र हो सकते है , मतलब ये है की आप कितना गिरे हुए है।

5.
प्रेमी- प्रेमिका के लिए मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत फायदे मंद है क्रोध , लाइफ में चेंज लाता है , रूठने - मानाने का टर्न ओवर बढाता है। , तभी तो किसी शायर ने कहा है।

"
गुस्से में तुम और भी प्यारे लगते हो ,
अभी कुछ देर हमसे यूही खफा रहना "

No comments:

Post a Comment