Friday, 10 May 2013

भगवान दर्शन



जीवन का एक मात्र काम जो मैं पूरी तल्लीनता से करता हु , वही कर रहा था , मतलब की सो रहा था , अपना दी बेस्ट परफोर्मेंस देते हुए दोपहर में सपने देखने लगा , सपने में एक सुनसान जगह पर पहुच गया , सामने एक दिव्य पुरुष दिखाई दिए ।

मैंने कहा आप कॊन है श्रीमान और यहाँ क्या कर रहे है।
 ,
उन्होंने कहा मैं भगवान हूँ यहाँ शांति के साथ बैठा हूँ। ,
 
मैंने कहा कहाँ गयी शांति जी दिखाई नहीं दे रही , वो बोले वत्स भगवान के साथ मजाक करते हो ..........

मैंने कहा मतलब आप " मैं समय हूँ " वाले भगवान है , माफ़ करना प्रभु कभी मिले नहीं न तो पहचान नहीं पाया , वैसे आप कॉन से वाले भगवान है।  
,
भगवान ने कहा मैं तो एक हूँ मेरा रूप , रंग , आकार , प्रकार कुछ भी नहीं
मैंने कहा क्या बात करते हो भगवान हमारे यहाँ तो 33000 देवता है। ,
भगवान ने कहा मैं तो नहीं जनता तुम लोगो ने खुद बनाया होगा , अगर है तो नाम गिनाव,.......

मैंने जोश में गिनवाना शुरू किया 15-20 तक तो ठीक रहा फिर सारे ग्रह नक्षत्र मिला कर 30 -40 तक पहुचे फिर याद आया साउथ में हीरो हिरोइन की भी मंदिर होती है तो जितने सेलिब्रिटी के नाम आते थे सब जोर जार कर 80 - 90 नाम गिनवाते गिनवाते मेरी हिम्मत जबाब दे गयी , फिर नेता की तरह मुद्दा ही बदल दिया , इसको जाने दीजये ये बताये कैसे मन लू की आप भगवान हो कुछ चमत्कार तो दिखाए ......

फिर कुछ सोच कर हम बोले नहीं नहीं रहने दीजये आपने वत्स कह दिया वही काफी है। , कही मूड में आके दिव्य रूप दखाने लगे तो मैं साधारण आदमी हूँ बर्दास्त नहीं कर पाउगा , मैंने कहा प्रभु ये बताये " खुदा" जी से तो आपकी मुलाकात होती होगी , मतलब आप उनसे कांटेक्ट में तो होगे ।,

भगवान जी ने ये कह कर की एक बार में समझ नहीं आई हम एक ही है इतना जोर को चाटा लगाया की नींद खुल गयी ।

No comments:

Post a Comment