Friday, 10 May 2013

सुसाइड नोट



खली बैठा था सोचा आत्महत्या ही कर लू !!

इसके लिए A4 size का पेपर लेके आया की एक मस्त सा सुसाइड नोट लिखुगा  , अभी ये सोच ही रहा था की मेरे मरने के बाद मेरा सुसाइड नोट पढ़ेगा कौन ? साइड से मेरा साया ( परछाई) निकल कर सामने आ गया !!

साया – क्या कर रहा है वे !
मैं – सुसाइड नोट लिख रहा हूँ !
साया – राइटर बन गया है क्या ?
मैं – नहीं ! पर फेसबुक पर  व्यंग तो लिखता हूँ !
साया – फिर तो तू शादी कर ले,तेरा गधा जनम भी छुट जायेगा,और फिर सुहागरात में अपने लिखे २ व्यंग बीबी को सुना देना वो वही गला दाब के मार देगी तुम क्यों मेहनत कर रहे हो ?
मैं – मेरा साया है की दुश्मन मरने वाले को डराते हो !
साया – ये तो बता सुसाइड का कौन कौन सा तरीका पता है !
मैं – हाथ का नस काटना , गला काटना , रस्सी से लटकना, पानी में कूदना , रेल के निचे आना , वगेरह वगेरह !
साया –गूड!! अभी क्या करने का प्लान है !
मैं – सस्सी से लटकने का !
साया – रस्सी मजबूत लाना कही रस्सी टूटी और मेरे ऊपर गिरे न बता दे रहा हूँ जान से मार दुगा , मुझे किसी गिरे हुए आदमी का साया कहलाकर नहीं रहना !
साया – यार तू सोचता बहुत है ! इतनी देर से एक सुसाइड नोट नहीं लिख पाया है !
मैं – तू दो मिनट चुप करेगा तो लिखुगा न , बक बक किये जा रहा है . !!
साया – अच्चा ठीक है तू लिख , और सुना तो सही की क्या लिखा है !
मैं – लिख लिया सुनो !!!!!!!!!!!!!!
.........................................
.................................
.................................
..................................
साया – हा हा हा हा हा ... यार तू सस्सी छोड चुल्लू भर पानी में मर जा, नहीं नहीं ये तो फिर भी इज्जत की मौत होगी तू तो गंदे नाले में डूब के मर ,, इतना घटिया सुसाइड नोट लिखता है कोई !!!!!
मैं – मेरे लिखे को खराब बोलता है रुक तू भागता कहाँ है अब मैं जब तक तुझको मार नहीं लुगा तब तक मेरा मरना केनसिल !!!!!!!!!!!! गया किधर तू कभी तो पाकड में आएगा !!!!

No comments:

Post a Comment