Friday, 10 May 2013

सत्य का सत्य



मैं ने बहुत सारी पुस्तकों में सत्य के ऊपर कहे हुए जितने भी कथन, मुहावरे, श्लोक आदि पढ़े हैं वो मुझे पूरी तरह सही नहीं लगे…..और मैं ने उन्हें अपने ढंग से परीक्षित करके .कुछ सुधार किया है….
1 –
कथन – “सदा सत्य बोलो
सही रूप- यदा कदा सदा सत्य बोलो

2 –
कथन – “सत्यमेव जयते अर्थात सत्य की सदा विजय होती है.
सही रूप- जिसकी विजय हो जाये समझो वही सत्य है

3 -
कथन – “सत्यम ब्रूयात प्रियं च ब्रूयाअर्थात जो सुनने वाले को अच्छा लगे वही सत्य बोलिए.
सही रूप- जो सुनने वाले को अच्छा लगे वही बोलिए, उसका सत्य होना ज़रूरी नहीं है.

4 -
कथन – “सत्यम शिवम् सुन्दरम अर्थात सत्य ही सुन्दर तथा कल्याणकारी होता है.
सही रूप- अपना कल्याण करिए और उसे एक सुन्दर सा सत्य बना कर प्रस्तुत करिए.

5 -
कथन – “किसी की जान बचाने के लिए सत्य के स्थान पर झूठ बोला जा सकता है.
सही रूप- अपनी जान छुड़ाने के लिए सत्य के स्थान पर झूठ बोला जा सकता है.

No comments:

Post a Comment