Meri Facebook yatra:-
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है ,मैं भी हूँ ! ये तो कोई बड़ी
बात नहीं जानवर भी झुण्ड में ही रहना पसंद करते है !पर मुझे अकेले बैठने में मज़ा
आता था यूँ भी कह सकते है मजबूरी ने आदत बना दिया था ! ये तो भला हो मार्क जुकरबर्ग जिसने एक अच्छा धंधा
पकड़वा दिया है। “ फेसबुक “ १०- २० आदमियों के
झुण्ड में अकेले बैठने का मज़ा मिल जाता है !
यूँ तो कंप्यूटर ज्ञान आज भी बहुत नहीं है , बाप के पैसो से तो लोग हाथी खरीद लेते है मैं
लेपटोप ले आया,ये गाना सुनने, और कार्ड खेलने के काम आ जाती थी,
इतनी सुविधा होने
के बावजूद भी हमारी अज्ञानता का आलम तो देखिए की सोशियल नेटवर्किंग के बारे में जरा सा भी ज्ञान
नहीं था। लोग फेसबुक की चर्चा करते मैं सुनता , फेसबुक अकाउंट न होने के कारण कई
बार तो जलालत भी जेलनी पड़ी।
तो भैया हम भी हो गए फेसबुक वाले। हमने
अपना एक अदद एकाउंट फेसबुक पर बना ही डाला। फ्रेंड रेकुएस्ट भेजने के अलावा कुछ आता नहीं था
, कुछ दिनों में मनो फेसबुक भी मुझे पहचान गया हो रेकुएस्ट सेंड करते ही पूछता
क्या आप इन्हें जानते है ?!
अब हमारे लिए परेशानी ये थी कि उस पर करें क्या?
हमने कई दिनों तक
लाइक बटन दबा दबा कर अपनी उपस्थिति दर्ज की , अब भैया शादी की है तो गीत तो गाना
होगा , मैंने इधर उधर से चोरी करके अपने स्टेटस पर डालने लगा , परिणाम ढाक के तीन पात मेरे स्टेटस
का लाइक और कमेन्ट से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं था।
हमें यह समझ आ गया कि हम जैसे खालिश कलम
घिस्सुओं को यहाँ कोई तवज्जों देने वाला है नहीं। हमने लोगों के मनोविज्ञान को पकड़ा और महिला के नाम से एक
फेक आई.डी. फेसबुक पर बना डाली। फ्रेंड रेकुएस्ट भी
खुद ही आने लगे , लाइक और कमेन्ट भी ! सब अच्चा चल रहा था लेकिन जमीर भी एक चीज़
होती है जो मुझे इसकी इजाजत नहीं दे रहा था ! इस बीच हमने कुछ कुछ फेसबुक पर कमांड
भी पा ली थी !!
लड़की की आई . डी की वजह से मन की बात खुलकर लिख भी नहीं पा रहे थे , तो एक दिन नशे की हालत
में आत्मसम्मान जाग गया और आ गए अपनी औकाद में !!लाइक कमेन्ट आने भी बंद हो गए !
कुछ मित्र तो इतने नाराज़ हुए की अपनी मित्रता सुची से हमें निरस्त कर दिया ! उनसे
कोई शिकायत नहीं !क्योकि मैंने ही जब “बोया पेड बेल * का तो आम कहा से होय “
मैं तो खुश हूँ की भैया अपन भी हो गए फेसबुकिया !
हम बुरे सही
पर अच्छे है क्योकि हम दिल के सच्चे है !!!!!!!!!!!!!!
No comments:
Post a Comment