Friday, 10 May 2013

देश शर्मिंदा है



देश के वरिष्ट नेता ने कहा देश में हो रहे हत्या, बलात्कार, भ्रस्टाचार से देश शर्मिंदा है ..

एक नेता से पूछा आप शर्मिदा है.. उन्हों ने मुर्गी खाते हुए कहा खाने दे यार अभी प्रदर्शन करना है, मिडिया , संसद में चिल्लाना है, शर्मिदा होने का टाइम कहा,

gov
ऑफिसर से पूछा - बोला भाग ले घोटालो की फाइल मेन्टेन करनी है शर्मिदा होने का टाइम नहीं .

साधारण आदमी से पूछा- उसने कहा बाल बच्चो का पेट कैसे भरू ये सोचु या तेरी ये फालतू बाते .. इतना टाइम नहीं मेरे पास ....

पुलिस वाले से पूछा आप तो जरुर सर्मिन्दा होगे- उसने कहा अभी तो तू अपनी खैरियत चाहता है तो मुझे सोने दे जागने के बाद सोचेगे क्या करना है ,

मैंने खुद से पूछा - तो दिल ने कहा अबे घन चक्कर देश की हालत खस्ता है और तुझे व्यंग सूझ रहा है काहें का सर्मिन्दा है बे तू ,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment