Wednesday, 15 May 2013

फेसबुक प्रजातीय


फब पर भिन्न भिन्न तरह की प्रजातिया पाई जाती है , उनमे से कुछ ये है ......

१. एडू प्रजाति - ये FB पर बस फ्रेंड ऐड करने के लिए होते है , ये लड़की देखते ही रिक्वेस्ट दे मारते है , लड़की से इन्हे कोई मतलब नहीं , इनका फ बी से प्यार है की ऐड फ्रेंड का आप्शन देखकर खुद को कण्ट्रोल नहीं कर पाते ......

२ चैट उ प्रजाति - ये आते ही हरी बत्ती ढूंढते है , ये पहले जान पहचान वाले फिर किसी भी लड़की को HIIII करेगे और तबतक करते रहेगे जबतक रिप्लाई नहीं आता , इनके पास Hiiiii से आगे बात करने को कुछ होता भी नहीं

लाइकु प्रजाति - फब की सबसे अच्छी और शांत प्रजाति है ये हर पोस्ट को लाइक करते है , कभी कभी तो पढ़कर भी लाइक कर लेते है /
४ फोटू प्रजाति - ये इतने पिक्चर उपलोड करते है मानों गूगल के सारे पिक्चर अपलोडे करके ही माने गे ,
५ पढ़ाकू प्रजाति - ये शांति से हर पोस्ट को पढ़ते है , न पोस्ट न लाइक न कमेंट , ये जीवाणु की तरह है पर दिखाई नहीं देते

यार यहाँ तो बहुत सी प्रजातिया और भी है फिर कभी ..............

हरी अनंत हरी कथा अनन्ता

No comments:

Post a Comment