Wednesday, 15 May 2013

लोग शादी क्यों करते है ?

सबाल टेढा है , तो जबाब से भी वही उम्मीद की जानी चाहिए !

सबाल है !

लोग शादी क्यों करते है ?

जबाब तो बहुत है , नहीं तो ये सबाल ही लाजबाब है ! पर ये गुस्ताखी मैं करने जा रहा हूँ !
नोट :- जबाब सिर्फ मनोरंजन के लिए है , किसी की भावना को ठेस पहुचाने की कतई कोशिश नहीं की गयी है !

१ . अगर आप पैसे वाले है खर्च का सही तरीका न मालूम हो तो शादी कर ले !

२ . अगर आप शादी व्याह में व्यवहार और गिफ्ट दूसरों  दे दे कर परेशान हो चुके है तो उनकी वापसी के लिए खुद की शादी कर ले !

३ . ससुर दौलतमंद हो और बात इकलोती बेटी की हो तो ये भी शादी का कारण बनता है !

४ . बाप दादा करते आ रहे है तो मुझे भी करनी चहिये !

५ . अगर आप जीवन बिमा करवाना चाहते है तो खाना पूरी के लिए आपकी विधवा का नाम भी तो जरुरी है !

६ . नस्ल और खानदान चलाने के लिए शादी जरुरी है !

७ . अगर तलाक लेने की चाहत है तो पहले शादी तो करनी ही होगी !

७ . सबकी शादी होती है , इसलिए आप भी कर ही सकते है !

८ . आपका हाल पूछने वाला कोई न हो तो शादी कर ले !

९ . एक फौजी मित्र से पुछा तो उसने कहा फौज में शादीसुदा की तनखा ज्यादा होती है !

१० . पडोसी नियत पर सक न करे इसके लिए शादी कर लेनी चाहिए !

11. मोक्ष के लिएभी शादी जरुरी है , पूर्व जन्मो के कर्मो का फल इस जनम में भुगत ले तो शायद अगले जनम के लिए मोक्ष मिल जाय !

१२ . आच्छा खाने , रायटर के लिए अपनी  कबिता सुनाने , अपना गुस्सा निकालने के लिए भी शादी उपयोगी साबित हो सकता है !

१३ . शादी करके ऑफिस जाते समय घर में ताला लगाने से भी बचा जा सकता है !

१४ . कभी कभी तो संयोग बस भी शादी हो जाती है !

१५ . माँ की कसम बाप की इच्छा भी शादी का कारण बनती है !

जितने लोग उतना कारण !फ़िलहाल इतना ही !

No comments:

Post a Comment