कोप भवन
एक
आइडिया आया है राष्ट्रीय कोप भवन के निर्माण का ! क्षमा करें, कोप भवन का
आइडिया मेरा नहीं है। महराज दशरथ का था , चुकी वो भगवान के बाप थे ऊपर से तीन
पत्नियों के पति भी तो उन्हें पता था की कोप भवन की जरुरत तो पड़ते ही रहेगे !!
अब
जब केंद्र में मिली जुली सरकार ही बननी है , सरकार कोई बनाये कुछ नेता या पार्टी तो सरकार में होगे ही ! ये
सरकार की घोषित व्याहता तो नहीं मामला लिव इन रेलेसन वाला है ! दस मांगे तो ये भी
मनवा सकते है !
तो
क्यों दिल्ली में एक वड्डा सा कोपभवन बन जाये, ताकि कौन नाराज़ चल रहा है , ये सरकार और जनता के नज़र में रहे
, मुलायम , ममता , जय ललिता टाइप के लिए वहाँ परमानेंट सूट बुक होगा , केजरीवाल ,
अन्ना , बाबा जैसो को भी कमरे दिए जाने चहिये , कुछ नेता जिन्होंने पहले जनता को
नाराज़ किया फिर जनता ने उन्हें जैसे लालू , रामविलाश , अमर सिंह उनके लिए भी कम से
कम डोरमेटरी की व्यवस्था की जानी चाहिए
!!!
आइये विचार करें कि राष्ट्रीय कोप भवन के
आइडिये को आगे कैसे बढ़ाया जाये।
No comments:
Post a Comment